फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुख्य सड़कों से निगम ने पकड़े 13 बेसहारा पशु

विज्ञापन
आवारा पशु पकड़ते नगरपालिका नीलोखेड़ी के कर्मचारी।
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम की टीम ने सोमवार को भी बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। दिनभर में 13 गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया। निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं वहीं लोगों का कहना है कि अभियान प्रभावी रूप से नहीं चलाया जा रहा। उनके क्षेत्र में तो बेसहारा पशु नहीं पकड़े जा रहे। किसी एक इलाके में पशु पकड़कर अभियान रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त अभय सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत हरियाणा सरकार के निर्देश पर एक अगस्त से की गई थी। मुख्य मार्गों व सेक्टरों से 38 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला व नंदीशाला में छोड़ा गया है। छह कर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है। एक नई गाड़ी भी लगाई गई है। फिलहाल विभिन्न सेक्टरों, मार्केट क्षेत्र ओर मुख्य सड़कों से गोवंश को पकड़ा जा रहा है। इसके बाद शहर के अंदर भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें