फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घटिया पेवर ब्लॉक भेज कंपनी ने हड़पे 11.97 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। बदरपुर गांव में पंचायत की ओर से सड़क निर्माण के लिए अच्छी गुणवत्ता के पेवर ब्लॉक की रकम लेकर जय भोले ट्रेडिंग कंपनी ने घटिया सामग्री भेज दी। इसे जब ग्राम पंचायत ने लेने से मना कर दिया तो कंपनी की ओर से न तो अच्छी सामग्री भेजी गई और न ही 11.97 लाख रुपये रुपये लौटाए। इसके अलावा पंचायत के नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। अब सरपंच की शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बदरपुर के सरपंच पवन कुमार ने बताया कि पंचायत ने गलियों और फिरनी को पक्का करने के लिए प्रस्ताव पास किया था। इस बारे में तत्कालीन सचिव जितेंद्र को अवगत करवाया गया। सचिव ने सरपंच को सलाह दी कि पेवर ब्लॉक जय भोले ट्रेडिंग कुंजपुरा से खरीदे जाएं। कंपनी का मालिक गौरव चावला उसका परिचित है और वहीं से ब्लॉक खरीदना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन


पंचायत ने 60 एमएम और 80 एमएम के पेवर ब्लॉक खरीदने का निर्णय लिया। 99500 पेवर ब्लॉकों के लिए पंचायत के बैंक खाते से कंपनी के खाते में कुल 13 लाख 63 हजार 726 रुपये ट्रांसफर किए गए। कंपनी ने शुरुआती तौर पर अच्छी गुणत्ता के 14 हजार ब्लॉक (80 एमएम) की आपूर्ति कर दी लेकिन उसके बाद जो ब्लॉक आए वे बेहद घटिया गुणवत्ता वाले एवं कंडम थे।

पंचायत ने कंडम ब्लॉक लेने से मना कर दिया और उन्हें कंपनी को वापस भेज दिया। साथ ही कंपनी को जल्द क्वालिटी ब्लॉक भेजने के लिए कहा गया। पंचायत की तरफ से इस संबंध में कंपनी को समय पर तीन अलग-अलग नोटिस भी भेजे गए। बावजूद इसके कंपनी न तो सही ब्लॉक भेज पाई और न ही पंचायत को भुगतान की गई राशि वापस की।
विज्ञापन


बीडीपीओ के आदेश पर भी नहीं लौटाए रुपये
सरपंच ने बताया कि कंपनी ने लगातार टालमटोल की तो पंचायत ने पूरे मामले की जानकारी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) को दी। बीडीपीओ ने मामले की गंभीरता देखते हुए कंपनी को आदेश दिया कि पंचायत को भुगतान की गई 13.63 लाख रुपए में से 14 हजार ब्लॉक की राशि काटकर शेष 11.97 लाख रुपये तुरंत लौटाए जाएं। इसके बावजूद कंपनी ने राशि वापस नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें