फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Fri, 29 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
114.... घरौंडा लोगो की समस्या सुनते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने गंदे पानी की निकासी, गलियों का निर्माण, पात्र लोगों की पेंशन बनाने, खेतों के रास्ते पक्का करने सहित कई समस्याएं व मांग रखीं। जिनका सत्यापन कराकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कुछ का मौके पर समाधान करा दिया।
इस अवसर पर दिलावरा गांव के लोगों ने स्कूल में दो कमरे बनवाने, गांव की गलियों और श्मशान घाट तक के रास्ते को पक्का कराने, पीर बडौली के लोगों ने सरकारी स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। कालरम गांव के लोगों ने खेतों के रास्ते और हरिजन चौपाल से अंबेडकर भवन तक पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहंड के लोगों ने कहा कि गांव में कश्यप चौपाल का भवन काफी पुराना हो चुका है इसलिए इसे नया बनवाया जाए। सीवर कनेक्शन जोड़े जाएं और कच्ची गलियों को पक्का कराया जाए। कैमला वासियों ने महात्मा गांधी बस्ती से श्मशान घाट तक के रास्ते और सदरपुर के लोगों ने गांव से यमुना तक के रास्ते को पक्का करने की मांग की। बाउंड्री के लोगों ने खेतों के रास्तों को पक्का करने, पात्र लोगों की विधवा, विकलांग व बुढ़ापा पेंशन बनवाने, बजीदा जाटान के लोगों ने श्मशान घाट के सामने से पानी की निकासी और नाले निर्माण कराने, बरसत के लोगों ने मदरसे के पास जमा गंदे पानी निकासी और नाले का निर्माण करने की गुहार लगाई। घरौंडा के की बालाजी कॉलोनी के लोगों ने मांग की कि उनकी कालोनी को वैध घोषित करवा कर उसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गंजो गढ़ी के लोगों ने भगवान परशुराम चौपाल का अधूरा पड़ा कार्य पूरा कराने व लाइब्रेरी बनवाने, डींगर माजरा वासियों ने स्टेडियम की चारदीवारी का निर्माण करने और कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें