सेक्टर-29-टू में सड़क पर जमा केमिकल युक्त पानी। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। सेक्टर-29-टू में डाई हाउस का केमिकल युक्त पानी सड़क पर आ रहा है। इससे पूरी सड़क लाल हो गई है। पानी की निकासी के प्रबंध न करने पर सड़क भी कमजोर हो रही है। उद्यमियों ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाया है।
उद्यमी अजय गोयल ने बताया कि सेक्टर-29-टू की मुख्य सड़क आरसीसी की बनाई जा रही है। यहां नाले और सीवर बंद हैं। अधिकारी अब इनका कनेक्शन नहीं कर रहे हैं। इससे सड़क पर डाई हाउस का केमिकल युक्त पानी सड़क पर जमा हो गया है। इसके साथ नाले का दूषित पानी भी सड़क पर जमा हो रहा है। अधिकारी सीवर व नाले की समस्या के समाधान बिना ही सड़क बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहले सीवर और नाले का निर्माण करना चाहिए। इसके बाद ही सड़क बनाई जाएं। पानीपत डायर्स एसोसिसएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि अधिकारियों को कई बार समस्या के समाधान की मांग की है। अधिकारियों की अनदेखी से सेक्टर में समस्या बढ़ती जा रही हैं।
सेक्टर-29-टू में सीवर और नालों की समस्या उनके सामने आ चुकी है। वे एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से बात कर समाधान कराएंगे। सड़क बनाने से पहले सीवर और नाले का काम पूरा होना चाहिए। - कोमल सैनी, मेयर।