फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार पुलिया से टकराई, बेटे की मौत, दंपति घायल

Wed, 18 Jun 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में नेशनल हाइवे पर नीलोखेड़ी के पास बुधवार एक कार पुलिया से टकराने से चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चे के माता-पिता सड़क हादसे में जख्मी हो गए। दंपति के साथ कार में सवार अन्य दो बच्चे सकुशल बच गए। थाना बुटाना पुलिस के प्रभारी श्रीदत्त ने बताया कि मेरठ निवासी इमरान और पत्नी इमराना शिमला घूमने जा रहे थे।

उनके साथ चार साल का बेटा उजेर और दो अन्य बच्चे भी थे। कार इमरान चला रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी इमराना और बेटा उजेर अगली सीट पर बैठे थे।

रास्ते में नीलोखेड़ी पार करते ही हाइवे पर गांव बुटाना के पास कार हाईवे पर बनी पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना सुबह करीब साढे़ पांच बजे की है।

जानकारी होते ही पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

इमराना को गंभीर चोटें आई है। इमरान भी घायल है। दंपति को करनाल के एक निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

थाना प्रभारी श्रीदत्त ने बताया कि इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। मामले में एएसआई रमेश कुमार ने कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाखड़ा में मिला मलकीत का शव मिला

गांव नडाना के पास भाखड़ा नहर से जिला कुरूक्षेत्र के कस्बा थानेसर निवासी मलकीत सिंह का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार के लोगों को सूचना भेज दी गई है।

बताया गया कि मलकीत सिंह पिछले आठ दिन से लापता था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें