फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Wed, 18 Jun 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध के ललैण गांव में मंगलवार को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारकारवाई जारी है।
विज्ञापन


दिनभर पुलिस की विभिन्न टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर जाकर छानबीन की और उन्हे कुछ अहम सुराग हाथ लगे।

वहीं दूसरी ओर पुलिस की मौजूदगी में मृतक सतबीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी श्यामलाल कौशिक और थाना प्रभारी जगदीश मोर ने बताया कि आरोपियों के बारे में उनके हाथ अहम सुराग लगे हैं और शीघ्र ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल गांव ललैण में सरपंच पति ने मामूली कहासुनी को लेकर चाचा भतीजे पर गोलियों की बरसात कर दी थी, जिसमें चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा करनाल के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने कल रात असंध में रोड जाम भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें