करनाल। आईटीआई चौक पर बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसंत विहार निवासी जयभगवान ने बताया कि वह एसबीआई में क्लर्क है। उसके पिता बालो पीडब्ल्यूडी बीआर में नौकरी करते थे। उसके पिता रोज की तरह बाइक पर अपनी ड्यूटी पर गए थे। 3 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे जब वह घर आया तो उसे सूचना मिली की उसके पिता आईटीआई चौक पर हादसे में घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता को काफी चोटें लगी थी। लोगों ने बताया कि उसके पिता मॉडल टाउन की तरफ से बाइक पर आए थे और बसंत विहार की तरफ मुड़ने के लिए खड़े थे। इस दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने अपने पिता को अस्पताल में दाखिल कराया वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद