फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक को ओवरटेक करते समय कार में लगी आग, दोनों युवक बाहर कूदे

विज्ञापन
ट्रक को ओवरटेक करते समय कार में लगी आग, दोनों युवक बाहर कूदे - फोटो : ट्रक को ओवरटेक करते समय कार में लगी आग, दोनों युवक बाहर कूदे
विज्ञापन
- करनाल-इंद्री स्टेट हाईवे पर रात को हुई घटना, ट्रक का टूटा बंपर बताने के लिए बढ़ाई थी कार की रफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
करनाल/इंद्री। ट्रक का टूटा हुआ बंपर देखकर उसके चालक को जानकारी देने के लिए मर्सिडीज सवार दो युवकों ने कार की रफ्तार बढ़ाई लेकिन कुछ देर में उनकी गाड़ी आग की लपटों से घिर गई। करनाल-इंद्री स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे घटना हुई। खतरा भांपते ही कार सवार दोनों युवकों ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बाहर निकलकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गई। दोनों युवक रोहतक के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जिला दमकल अधिकारी दीपक शर्मा के अनुसार, मर्सिडीज कार करनाल से इंद्री की ओर जा रही थी। उसके आगे एक ट्रक चल रहा था, जिसका पिछला बंपर टूटा था। कार चालक ने ट्रक चालक को इसकी जानकारी देने के लिए ट्रक से आगे निकलने का प्रयास किया और कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान कार में आग लग गई।
विज्ञापन

कार से आग की लपटें उठती देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर कर्मी रजनीश के अनुसार, कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने पर इंद्री पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल कार में आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें