करनाल। प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा सरकार का बजट प्रदेश के वित्तीय स्वास्थ्य को तो ठीक करेगा, जनता को भी उसका पूरा हक देगा। कार्यकर्ताओं को बजट के हर एक पहलू को जनता तक ले जाए। विपक्ष बिना सोचे समझे ही बजट को नकारात्मक बता रहा है जबकि विकास प्रदेश के विकास को नए आयाम देगा। वह शुक्रवार को पंचायत भवन में आयोजित भाजपा के बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कैप्टन अभिमन्यु ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान पेश किए गए बजट का एक एक आंकड़े को परिभाषित करते कार्यकर्ताओं को समझाया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल बजट के नाम पर खानापूर्ति की थी और भाजपा सरकार ने किस तरह से योजनाएं बनाकर बिना किसी टैक्स के प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारा बल्कि आम आदमी को उसका पूर्णतया हक मिले इस पर काम किया। विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वे सदन में आकर बजट के एक-एक बिंदु पर चर्चा करें हम जवाब देने को तैयार है।
उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया का 40 प्रतिशत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हिंदुस्तान में हो रहा है। जब मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली तो तब 135 करोड़ में से केवल साढ़े 3 करोड़ लोगों के बैंक में खाते थे। नए बजट में अब 31 प्रतिशत फंड नई विकास के लिए, रिपेयर के लिए, निर्माण के लिए रखा गया है, जोकि 57 हजार 878 करोड़ रुपए रखा गया है। बिजली निगम 12 से 13 प्रतिशत ब्याज भुगतान कर रहा था, सरकार इसे अपने ऊपर लेकर सात प्रतिशत ब्याज दर से कर्ज उतारने का काम शुरू किया। आज बिजली निगम इतिहास में पहली बार फायदे में पहुंचे हैं।
इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, जगमोहन आनंद, मेयर रेनूबाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, संजय बठला, अमरनाथ सौदा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, प्रवीन लाठर, संजय राणा, यशपाल ठाकुर, सोहन सिंह राणा, राजबीर शर्मा, सुनील गोयल आदि कई भाजपाई मौजूद रहे।