फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शादी के अगले दिन 93 हजार रुपये लेकर भाग गई दुल्हन

Mon, 10 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल।
नलवीपार गांव में शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन सिमरन 93 हजार रुपये लेकर भाग गई। आरोप है कि उसने दिव्यांग पति गुरमीत और सास को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया था। जब दोनों को होश आया तो उन्हें घर में सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखे रुपये गायब थे। गुरमीत की शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गुरमीत ने विगत दिनों अपनी भेंस बेची थी, जिसके ये रुपये थे। इस बारे में जब शादी करवाने वाले बिचौलियों से बात की गई। उनकी तरफ से कहा गया कि वह पहले से ही शादीशुदा थी। अपने पहले पति और बच्चों के पास चली गई होगी। गुरमीत ने बताया कि 31 मई को वह उत्तर प्रदेश के कालेगढ़ में एक शादी समारोह में गए थे। वहां उनकी गुरमीत निवासी रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर से मुलाकात हुई थी। उसने आगे बलविंद्र कौर से मिलवाया। दोनों ने कहा कि वह उनकी शादी टाटरगंज निवासी सिमरन से करा देंगे। आश्वासन दिया कि सिमरन गरीब है। वह उनके साथ निभा जाएगी।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को वे नलवीपार गांव के गुरुद्वारा में आए और दोनों की शादी करवा दी। 30 अक्तूबर की रात को आरोपी सिमरन ने खाने में उन्हें व उनकी मां को कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद दुल्हन सिमरन अलमारी में रखी 93 हजार रुपये की नगदी लेकर भाग गई।


फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

सुबह घर दुल्हन सिमरन नहीं मिली तो शिकायतकर्ता ने इस बारे में आरोपी बलविंद्र कौर, गुरमीत और सिमरन के मोबाइल नंबर पर फोन किया। उसे पता लगा कि सिमरन पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह वापस अपने पति और बच्चों के पास चली गई है। उसे परिवार पसंद नहीं आया है। जब शिकायतकर्ता ने पैसे मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। एक नंबर से और फोन आया। दूसरी ओर से खुद को सिमरन का पति बता रहे व्यक्ति ने कहा कि वह सरेआम जान से मार देगा। इसके बाद नंबर बंद कर दिया।

-

2024 को कुंजपुरा में भी हुई थी वारदात
कुंजपुरा में 10 नवंबर, 2024 को एक युवक की शादी हुई थी। कुंजपुरा थाने के एक गांव के युवक ने दिल्ली के लोधी रोड निवासी लड़की से शादी की थी। शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मां के साथ बाहर गई और चकमा देकर भाग गई। वह अपने साथ सोने की बालियां, सोने का हार, अंगूठी और पाजेब और पर्स भी ले गई। पर्स में 5 हजार रुपये थे।

-

शादी के नाम पर ठगने वाला गिरोह

पीड़ित ने बताया कि उनकी खुद की पड़ताल में सामने आया कि यह लोग 20-25 सदस्यों का एक गिरोह है, जो शादी का झांसा देकर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को निशाना बनाते हैं। पहले वे रिश्ते का प्रस्ताव लेकर आते हैं, शादी करवाते हैं और फिर मौका देखकर नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी कर फरार हो जाते हैं। ऐसे लोग दिव्यांग, विधुर, उम्रदराज लोगों को अपना निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन




नलवीपार गांव के गुरमीत के साथ शादी करके आई दुल्हन ने 93 हजार रुपये की चोरी की है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ छलकपट से चोरी करने और मारपीट की धमकी देने के साथ बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -विक्रांत, थाना प्रभारी, कुंजपुरा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें