फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज तीन घंटे तक नहीं आएगी बिजली

Mon, 10 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सोमवार को पेड़ों की छटाई व फीडरों की मरम्मत के कार्य सदर बाजार सहित कई क्षेत्रों की बिजली करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहेगी। 11 केवी न्यू सरफाबाद माजरी आरडीएस फीडर की मरम्मत के लिए बिजली की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएगी। जिसके कारण गांव सरफाबाद माजरा, शुभरी, कलवेहड़ी. छापरा, खेड़ा, रसूलपुर खुर्द की बिजली प्रभावित रहेगी। एसडीओ सिटी ने बताया कि सोमवार को 11 केवी रमेश नगर फीडर को भी लाइन कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके कारण सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर, दराबी लेन, निक्का सिंह स्कूल व गांधी चौक की बिजली प्रभावित रहेगी। 11 केवी बीरू कॉलोनी फीडर को पेड़ों की छंटाई के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाएगा। जिसके कारण सेक्टर 32 का कुछ क्षेत्र, विनोद प्रॉपर्टीज, इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें