तरावड़ी। अयोध्या से पधारे कथावाचक आचार्य प्रहलाद मिश्रा रामायणी ने शनिवार को मां अन्नपूर्णा आश्रम में श्रीराम कथा में कहा कि मानसरोवर में शरीर की मेल धुलती है और पाप करने की प्रवृत्ति समाप्त हो जाती है।
शनिवार को धनुष भंग की कथा सुनाते हुए प्रहलाद रामायणी ने बताया कि धनुष अहंकार का प्रतीक है। जब तक गुरुदेव की कृपा नहीं होती तब तक अहंकार मिटता नहीं है। श्री हनुमान सेवा समिति तरावड़ी की ओर कथा कराई जा रही है। मुख्य अतिथि न्यू कैम ऑयल के एमडी राजकुमार तायल और मीनू तायल रहे। लाला साधू राम सिंगला, संरक्षक बालकिशन त्रिपाठी, अध्यक्ष अमन शर्मा, संजय सिंगला, पं. मोहन लाल, राजकुमार तायल, मीनू तायल वीरेंद्र बंसल आदि उपस्थित रहे। संवाद