वाहन से कुचले जाने की आशंका
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल हाईवे स्थित आईटीआई चौक के नजदीक रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसके पैर और हाथों पर वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। इस दौरान कोई परिजन सामने नहीं आया तो कानूनी प्रक्रिया के तहत दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक की मौत किन हालात में हुई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि युवक अक्सर निर्मल कुटिया में खाना खाता था और फिर आसपास के फुटपाथों पर सो जाता था। अनुमान है कि रात के समय वह सड़क किनारे सो रहा होगा और किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा।