संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। करीब 10 दिन पहले गांव भंभरेहड़ी से लापता ग्रामीण की बाइक रविवार को मूनक हेड के नजदीक नहर की पटरी के पास बरामद हुई है। मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साथ एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए।
मामले के अनुसार भंभरेहड़ी निवासी महेंद्र सिंह (58) घर से 21 नवंबर से खेत के लिए गए थे। इसके बाद वापस घर नहीं आए। उनके भाई की शिकायत पर मूनक पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। रविवार को उनकी बाइक मूनक हेड के पास दिल्ली पैरलल व गोहाना ब्रांच के बीच कच्ची पटरी पर खड़ी मिली।
आसपास के लोगों ने लावारिस बाइक की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बाइक लापता महेंद्र सिंह की निकली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के दोनों बेटे बाहर हैं। एक बेटा जो ऑस्ट्रेलिया था। वह भारत आया और अपने पिता की खोजबीन पर लग गया। उसका कहना है कि हमारा गांव में किसी के साथ कोई बैर नहीं है।
बाइक पर धूल कम होने के कारण पिता के साथ अनहोनी होने का आशंका है। उसके पिता 10 दिन पहले पिताजी घर से खेत के लिए गए थे। सीसीटीवी कैमरे में जांच की तो पिता गांव के शिव मंदिर के पास दिखाई दिए। इसके बाद उनका पता नहीं चला। पुलिस का कहना है बाइक कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।