करनाल। अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक पिस्तौल व एक कारतूत बरामद हुआ।
सीआईए-1 यूनिट प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट से आरोपी विजय उर्फ मोगली निवासी गांव बरौदा सोनीपत को गिरफ्तार किया। उससे एक पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी विजय ने पूछताछ में बताया कि उसे हथियार गुलशन वासी बरौदा सोनीपत ने दिया था। इस पर आरोपी गुलशन को भी पश्चिमी यमुना बाईपास के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो