फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्फ फूड मेला: दुबई के मेले से दुनिया के कई देशाें में बिखर रही करनाल के तरावड़ी के चावलों की सुगंध

Thu, 17 Feb 2022 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल(हरियाणा)

सार

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किए जा रहे गल्फ फूड मेले में कई चावल निर्यातकों ने स्टॉल लगाए हैं। हर वर्ष दुबई देश में गल्फ फूड मेले के नाम से बड़ा बाजार लगता है, जिसमें पूरे विश्व के फूड प्रोडक्ट निर्माताओं को अपने-अपने सामान के स्टॉल लगाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : जयसिंह रावत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब के साथ-साथ दुनिया के कई देशों के लोगों को करनाल के तरावड़ी में उत्पादित बासमती की सुगंध खूब भा रही है। दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 13 से 17 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे गल्फ फूड मेले में तरावड़ी के कई चावल निर्यातकों ने स्टॉल लगाए हैं। जिसमें बासमती चावल को लेकर विदेशी रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


गल्फ फूड मेला दुबई के लिए तरावड़ी राइस एक्सपोटर्र्स व चावल कारोबारियों ने महीना भर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। तरावड़ी में सबसे अधिक चावलों का कारोबार होता है। बड़े-बड़े चावल व्यापारियों का दुबई, ईरान, सऊदी अरब, यमन, आस्ट्रेलिया, ईराक जैसे देशों के चावल निर्यात होता है। हर वर्ष दुबई देश में गल्फ फूड मेले के नाम से बड़ा बाजार लगता है, जिसमें पूरे विश्व के फूड प्रोडक्ट निर्माताओं को अपने-अपने सामान के स्टॉल लगाने का अवसर मिलता है।

इस बार भी इस मेले में तरावड़ी के कई चावल कारोबारियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। ग्लैक्सी बासमती चावल, भारत इंडस्ट्रियल, शिवशक्ति इंटर ग्लोबल एक्सपोर्ट, श्रीराम राइस यूनिट, पूरणचंद राइस मिल व राइस एक्सपोर्टर्स मेले में सेल कांउटर लगाए हैं। आल इडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लाला नाथी राम गुप्ता व राइस एक्सपोर्टर रमेश गुप्ता ने बताया कि इस मेले में जाने से दुनिया के अन्य देशों के चावलों की गुणवत्ता की जानकारी भी मिलती है, बड़े विदेशी कारोबारियों से अनुबंध होता है।
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय राइस मार्केट में किस देश के चावल की क्या स्थिति है। विदेशी उपभोक्ताओं की पसंद क्या है, इसकी जानकारियां जुटाई जाती हैं। उन देशों के चावल व्यापारियों से संबंध स्थापित होते हैं। बड़े बड़े सौदे भी हो जाते हैं। मेले में अपने चावलों की पैकिंग को बड़े ही सुंदरता के साथ विदेशों से आने वाले चावल व्यापारियों के सामने प्रस्तुत करते हैं। इस बार बासमती चावलों को काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे चावल निर्यात के बढ़ने की संभावना है।

दुबई गए चावल व्यापारियों से लगातार बात हो रही है, उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंडी में विश्व के उन सभी चावल व्यापारियों से मुकाबला है जो धान से चावल को तैयार करते हैं। अलग-अलग देश चावल की अपनी-अपनी किस्म तैयार करते हैं। भारतीय धान की प्रजाति 1121 से तैयार किए गए चावल को काफी पसंद किया जा रहा है। खास बात यह है कि दुबई में चावलों के स्टॉल तो देश के कई कारोबारियों ने लगाए हैं लेकिन करनाल के तरावड़ी के चावल को अधिक पसंद किया जा रहा है। -नाथीराम गुप्ता, आल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स ऐसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें