फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आरोपी को भगाया, पुलिस के साथ किया अभद्र व्यवहार

Mon, 13 Mar 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोर्ट के वारंट पर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ठरी गांव पहुंची तो परिवार के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस दरवाजे खोलने का इंतजार करती रही। इतने में आरोपी मौका पाकर घर से भाग निकला। बाद में परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला। पुलिस ने सख्ती की तो परिवार के एक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोर्ट के वारंट पर ठरी गांव निवासी बलजीत की गिरफ्तारी 13 मार्च तक होनी थी। रविवार को पुलिस की गाड़ी आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गांव गई तो परिवार के लोगों ने देखते ही दरवाजे बंद कर दिए। पुलिस दरवाजे खुलने का बाहर इंतजार करती रही मगर तब तक आरोपी घर से फरार हो चुका था। आरोपी के फरार होने के बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला। पुलिस ने परिवार के लोगों पर सख्ती शुरू की। तभी आरोपी का चाचा मौके पर आ गया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी के चाचा कुलवंत सिंह ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी कुलवंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें