फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खाद विक्रेता के तीन वाहन छोड़ने के बदले में आरोपी ने मांगे 25 लाख रुपये

Sun, 31 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खाद विक्रेता के वाहन कब्जाने और उन्हें छोड़ने के बदले 25 लाख रुपये मांगे गए। विरोध पर खाद विक्रेता को बदमाशों का भी डर दिखाया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। खाद विक्रेता ने आरोपी को वाहन खड़े करने के लिए दिए थे। इन आरोप में मिली शिकायत पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भटली निवासी सुमित कुमार ने बताया कि उनकी एसके फ्रुट एंड वेजिटेबल सोसायटी नाम से फर्म है। वर्ष-2024 में तबीयत खराब रहने लगी। तब काम बंद करने की योजना बनाई। इसी दौरान उनके परिचित गांव दुसानी निवासी धर्मेंद्र ने उनकी फर्म का काम संभालने की इच्छा जताई। सुमित के मुताबिक धर्मेंद्र की बातों में आकर उसे गोदाम किराये पर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि धर्मेंद्र ने फर्म का लाइसेंस कृषि विभाग से अपने नाम करवा लिया। सुमित के मुताबिक उनके घर पर वाहनों को खड़ा करने की जगह कम पड़ने पर धर्मेंद्र से बात की, तब धर्मेंद्र ने कहा कि वह वाहनों को अपने गांव दुसानी में खड़ा कर लेगा। इस पर धर्मेंद्र को अपने यहां स्विफ्ट कार, एक्टिवा व ट्रैक्टर की ट्राॅली खड़ी करने के लिए दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद जब धर्मेंद्र से यह वाहन वापस करने के लिए कहा, तब उसने इन्कार कर दिया। साथ ही बदमाशों का डर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि यह वाहन वापस करने की एवज में धर्मेंद्र ने 25 लाख रुपये मांगे हैं। इस पर इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें