फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी काबू

Sun, 31 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के प्रयास के मामले हुए। इनमें एक-एक आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-17 व महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों में एक को थाना सेक्टर-17 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय विहार कॉलोनी के सोनू उर्फ मोनू के रूप में हुई, जिसे कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना सेक्टर-17 में महिला ने शिकायत दी कि वह और परिवार के लोग 29 अगस्त को जगाधरी अनाज मंडी में तिरपाल बिछाकर सो रहे थे। तभी एक व्यक्ति आया और उसकी 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसमें पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर संजय विहार निवासी सोनू उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, थाना फर्कपुर क्षेत्र निवासी महिला ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को सोनी नाम का युवक काफी दिन से परेशान कर रहा था। वह बेटी का पीछा कर उसे गलत शब्द बोलता था। कई बार बेटी ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। इसके बाद भी वह लगातार उसे परेशान करता रहा।
विज्ञापन

29 अगस्त की शाम बेटी घर से किसी काम के लिए गई थी, तब सोनी ने बेटी का पीछा किया। बाद में सुनसान जगह बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए तो सोनी उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बेटी ने घर आकर पूरी बात बताई, तब शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी अमरदीप के अनुसार शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें