फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में घायल एकाउंटेंट ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। घोघड़ीपुर गांव के पास 24 जून की रात को हुए सड़क हादसे में घायल राइस मिल के एकाउंटेंट अनिल (37) ने रविवार को इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। उसके घायल जीजा नसीब सिंह का इलाज चल रहा है। जींद के अलेवा निवासी घायल नसीब सिंह ने बताया कि वह साले अनिल कुमार के पास 24 जून को घोघड़ीपुर आया था। रात को साढ़े सात बजे दोनों कार में सवार होकर करनाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह रिंग रोड पर पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार एक कार आई। कार चालक कार को सड़क के बीच इधर-उधर करने लगा।
विज्ञापन




कार चालक की हरकत को देखते हुए उन्होंने अपनी कार आगे निकाल ली। जब वह आगे निकले तो अचानक उनके सामने चल रहे कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार की टक्कर सामने वाली कार के पीछे हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन घायल अनिल को निजी अस्पताल ले गए। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक के दो बच्चे हैं। एक 15 साल की लड़की और 12 साल का लड़का है। मधुबन थाना के जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें