फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से लाखों की लूट के बाद गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चोरा के बीचोेंबीच बने सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डा. खैराती लाल खुराना-70 के घर लाखों की लूट से ग्रामीण दहशत में हैं। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उससे आशंका जताई जा रही है कि रेकी के बाद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। वहीं पीड़ित दंपती का कहना है कि गांव घर को सुरक्षित समझकर यहां गहने और नकदी रखी थी, हमें क्या पता था कि गांव के बीच में भी हम सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक का घर गांव चोरा के बीच में संकरी गली में स्थित है। गांव की आबादी में साढ़े छह हजार के करीब है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित बुजुर्ग महिला कृष्णावंती ने बताया कि उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। गांव को सुरक्षित जानकर ही गहने और नकदी रखे थे। क्या पता था कि गांव के बीच में ही बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर चले जाएंगे। सोमवार को पूरा दिन गांव और आसपास के क्षेत्रों में लूट की वारदात की चर्चा होती रही। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से भी गांव में गश्त बढ़ाने और बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। बुजुर्ग दंपती के अनुसार दोनों बदमाशों ने नकाब नहीं पहन रखा था। इसमें से एक ने दाढ़ी रखी थी जबकि दूसरे की दाढ़ी नहीं थी।
ढाई माह बाद रविवार को घर आए थे पति-पत्नी
बुजुर्ग पति-पत्नी पहले पंचकूला में अपना इलाज कराते रहे और उसके बाद करीब ढाई माह से पानपीत में अपने बेटे मुकेश के पास रह रहे थे। रविवार को ही बेटा उन्हें गांव में छोड़कर गया था। इस बीच मकान बंद पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

एक बेटा पानीपत और दूसरा गुड़गांव में
बुजुर्ग दंपति के दो बेटे हैं। एक बेटा मुकेश पानीपत में रहता है जो प्रॉपर्टी का काम करता है। वहीं दूसरा बेटा विवेक जो गुड़गांव में होंडा कंपनी में काम करता है। विवेक दिव्यांग है और बताया जा रहा है उसकी पत्नी भी दिव्यांग है।
गांव चोरा में एक बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर लगभग पांच लाख रुपये और जेवरात लूटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की गई है। पुलिस की सीआईए टीमें भी मौके पर आई थी। घर के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। इस कारण अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-मोहन लाल, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें