करनाल। जिला टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले करनाल क्लब और प्रताप पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रदेश स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 16 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच शनिवार को टेनिस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, हिसार, जींद और सोनीपत आदि के करीब 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन करनाल के प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर छह और करनाल क्लब में आयोजित किए जा रहे हैं। जिला टेनिस एसोसिएशन के सचिव जेसी. बब्बर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन करीब 25 खेल मुकाबले हुए, जिसमें सभी टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को करनाल क्लब में किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रतिनिधि संजय बठला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कोरोना के कारण लंबे अरसे के बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से आए खिलाड़ियों का उत्साह देखते बन रहा है। खिलाड़ियों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिता उनके मनोबल और प्रतिभा को निखारने का काम करती है। ब्यूरो
अंडर 16 महिला वर्ग में परिणाम इस प्रकार रहे
-प्री क्वाटर फाइनल मैच में अवनी ने आस्था को 6/2 से, हिमांशी ने शक्ति को 6/2, आराध्या टंडन ने कनिष्का 6/1 तथा अलीशा ने याना गुप्ता 6/2 से हराया।
इसी तरह अंडर 16 पुरुष वर्ग में परिणाम इस प्रकार रहे : आर्यन चौहान ने अवजीत वर्मा को 6/0 से, विनायक सिंगला ने लक्ष्य वालिया को 6/0 से, कृष कथूरिया ने हार्दिक गुप्ता को 6/0 से तथा प्रशांत प्रोथा ने अभिषेक को 6/0 से हराया।