फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में घायल किशोर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। डबरकी कलां खुर्द के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत के मामले में घायल बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। डबरकी कलां खुर्द गांव निवासी नरेश कुमार की पत्नी निशा व 14 साल का बेटा कार्तिक बीमार थे। नरेश कुमार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मी है। मंगलवार को उसकी पत्नी निशा अपने बेटे कार्तिक के साथ दवा लेने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज चली गई थी।
विज्ञापन

दवा लेने के बाद नरेश अपनी पत्नी और बेटे को बाइक पर बैठाकर घर आ रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर का पहिया निशा की गर्दन पर चढ़ गया जिससे निशा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा कार्तिक और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के दौरान कार्तिक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें