फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नीस नवंबर को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

Thu, 14 Nov 2013 11:53 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
छठे वेतन आयोग की सिफारिश और सभी पेंडिंग मांगों को पूरा न करने के विरोध में 19 नवंबर को शिक्षक प्रदेश भर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर आर्गेनाइजेशन के आह्वान पर यह प्रदर्शन होंगे। इस संबंध में वीरवार को कुटा कार्यकारिणी की एक बैठक प्रधान डा. एचके शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज छठे वेतन आयोग से संबंधित मांग अधूरी है। सातवां वेतन आयोग सरकार गठित करने जा रही है, जबकि पिछले वेतन आयोग की काफी सिफारिशें अभी तक लागू नहीं की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मुख्य मांगों में बिना नेट के पीएचडी धारक शिक्षकों को पांच वेतन वृद्धियां, रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष, सेल्फ फाइनेंस स्कीम में कार्यरत शिक्षकों को गजटिड में कनवर्ट करवाना, एमडीयू और भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय की तर्ज पर यूनिवर्सिटी बीएड कॉलेज, दूरवर्ती शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति और पीएचडी करने वाले शिक्षकों को पे बैंड चार में वेतन वृद्धि देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए की विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के वेतन व पेंशन का 100 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार को देना चाहिए।

बैठक में कुटा कार्यकारिणी के सदस्यों ने विश्वविद्यालय की आर्थिक सेहत पर चिंता जताते हुए कहा किआर्थिक हालत ठीक न होने के कारण विश्वविद्यालय में शोध और शिक्षण से संबंधित सभी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इस मौके पर बैठक में कुटा उप प्रधान डा. संजीव शर्मा, सचिव डा परमेश, सह सचिव डा. अवनेश वर्मा, कार्यकारिणी के सदस्य डा. रिषिपाल मंधान, डा. अश्वनी मित्तल, डा. मधुदीप सिंह, डा. ललित नागपाल, डा. महावीर रंगा और डा. विजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें