फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई वाले के इस काम की सबने की बढ़ाई

Thu, 14 Nov 2013 11:50 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में एसपी ऑफिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सफाई दौरान सुबह मिली 13,000 रुपये नगदी उसने कार्यालय एसपी में तैनात नकदी मालिक एएसआई को सौंपते हुए ईमानदारी का परिचय दिया है।
विज्ञापन


एसपी व कार्यालय पुलिस अधीक्षक के कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि नंदकरण माजरा वासी रोशन लाल एसपी ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है। जो  सुबह प्रत्येक ब्रांच की सफाई करता है।

वीरवार सुबह सफाई दौरान उसे आरडब्ल्यू शाखा में 500-500 रुपये के करेंसी नोट पड़े दिखाई दिए, तो वह घबरा गया। उसने रुपये संभाल कर अपने पास रख लिए। कार्यालय पुलिस अधीक्षक में तैनात कर्मचारी एएसआई सतबीर सिंह ने सुबह 9 बजे कर्मचारियों को बताया कि कल 5 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद जब वह वर्दी बदल कर घर गया, तो कहीं पर बुधवार को उसकी 13 हजार रुपये नगदी गुम हो गई, जो वह गांव से अपने किसी साथी को देने के लिए लाया था, परंतु निरंतर ड्यूटी कारण उसके पास नहीं पहुंचा सका।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी रोशल लाल ने तुरंत 13 हजार नकदी आरडब्ल्यु ब्रांच से मिलने की बात बताते हुए ईमानदारी का परिचय देकर एएसआई सतबीर सिंह को नकदी लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें