फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिक्षकों ने डीईईओ को गिनाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा। यह पदाधिकारी जिला प्रधान मदनलाल के नेतृत्व में जिला शिक्षा सदन में पहुंचे।
विज्ञापन

संघ के जिला महासचिव प्रकाश चंद्र ने बताया कि अध्यापकों के एसीपी मामले व मेडिकल बिलों से संबंधित समस्याएं, बीएलओ ड्यूटी में अध्यापकों की नियुक्ति सबसे ज्यादा होने के बारे, पूरे जिला भर में मिड डे मील की सप्लाई समय पर न होने, जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची बनाने जैसे अन्य मामले उठाए गए। इस मौके पर राजीव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनूप सिंह, विजेंद्र रेड्डू, निर्मल मोहड़ा, सतीश राणा, संजीव गुर्जर, संजीव साहा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें