अंबाला। छावनी के ईदगाह रोड की रहने वाली श्रेया जिंदल ने सीए परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। श्रेया ने 600 में से 395 अंक हासिल किए। श्रेया ने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। उनका लक्ष्य अभी नौकरी करना है। उसने परीक्षा को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया। साथ ही देर रात तक पढ़ाई करती थी। सीए परीक्षा भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान की ओर से आयोजित की जाती है। बीते दिनों सीए का परिणाम जारी हुआ था।