फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी मनाते रहे गए अध्यापक, बच्च्ाे बिना पढ़े गए घ्ार

Thu, 02 Jul 2015 01:20 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। बुधवार से प्रदेश में सरकारी स्कूल खुल गए। बच्चे अपना ग्रीष्मकालीन अवकाश पूरा कर जब स्कूल पहुंचे तो कई कक्षाओं में अध्यापक ही नहीं पहुंचे, जिस कारण बच्चों को बिना पढ़ाई किए ही घर वापस आना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को ये नजारा असंध ब्लाक के स्कूलों में देखने को मिला। सालवन गांव के स्कूल के हालात ऐसे ही नजर आए।
प्रदेश सरकार द्वारा हटाये गए गेस्ट टीचर्स में 73 असंध ब्लाक से हैं। असंध से हटाए गए 73 अध्यापकों का असर स्कूल खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई पर भी देखने को मिला।

 बिना अध्यापकों के बच्चे अपनी कक्षाओं में मस्ती मारते नजर आए। असंध ब्लाक के सालवन गांव से 9 टीचरों को हटाया गया है, जिस कारण पहले दिन की पढ़ाई पूरी तरह ठप रही। सरकार द्वारा हटाए गए अध्यापकों के कारण सालवन के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी, हिंदी, गणित व सामाजिक पढ़ाने के लिए कोई अध्यापक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


बच्चे कक्षाओं हुड़दंग करते नजर आए। वहीं असंध के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चे स्कूल में कक्षाओं के बाहर समय बिताते नजर आए। कुछ ऐसा ही नजारा ब्लाक के अन्य गांवों में भी देखने को मिला। स्कूल में आए छात्र प्रदीप, सुमित, राकेश, सचिन, हैप्पी, कुलदीप, नरेंद्र व संदीन ने बताया कि उनका ग्रीष्मकालीन अवकाश बुधवार को समाप्त हो गया। सुबह जब वह कक्षाओं मे आए तो उनके अध्यापक कक्षाओं में नहीं आए।

जिस कारण सबने खेल कर अपना समय व्यतीत किया। छात्रों का कहना था कि छुट्टियां खत्म होने के बाद भी लग रहा है कि अभी हमारी छुट्टियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही हमारे अध्यापकों को वापस भेजना होगा, नहीं तो हमारी पढ़ाई खराब हो जाएगी।

सफाई देते नजर आए अधिकारी
असंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार इस मामले में सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरप्लस अध्यापकों को हटाया गया है। जिनके हटाने से कोई पढ़ाई बाधित नहीं हुई। सभी स्कूलों में उनकी जगह दूसरे अध्यापकों की व्यवस्था कर रखी थी। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें