फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाइब्रेरी और शिवधाम का काम चार दिन में पूरा करने का लक्ष्य

Thu, 12 Nov 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांवों में युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने और ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाई जा रही लाइब्रेरी और शिवधाम परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रशासन ने समयसीमा तय कर दी है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को सभी कार्य 15 नवंबर तक पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल कागजों में प्रगति नहीं, बल्कि हर सप्ताह धरातल पर काम दिखाई देना चाहिए। निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा कि ये परियोजनाएं सीधे तौर पर आमजन और युवाओं की सुविधाओं से जुड़ी हैं। इसलिए अधिकारी इन्हें प्राथमिकता पर लें। जिन गांवों में अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल कार्य शुरू कराया जाए। बीडीपीओ को नियमित फील्ड विजिट कर निर्माण की स्थिति जांचने और प्रगति रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए गए।

सिर्फ भवन नहीं, पढ़ाई की व्यवस्था भी होगी
डीसी ने जिला परिषद के सीईओ अमित खोखर को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी भवन तैयार होने का इंतजार न करें। सभी लाइब्रेरियों के लिए अभी से किताबों और फर्नीचर की व्यवस्था की जाए, ताकि भवन बनते ही विद्यार्थी पढ़ाई शुरू कर सकें। बैठक में सीईओ ने बताया कि 128 गांवों में लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि 53 अन्य गांवों में भी काम पूरा हो चुका है। शेष स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। किताबों और फर्नीचर के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। कुछ लाइब्रेरियों के लिए विभाग ने फर्नीचर उपलब्ध भी कराया है। संवाद
विज्ञापन


फंड की कमी नहीं बनेगी बाधा
उपायुक्त ने अधिकारियों को भरोसा दिया कि इन कार्यों के लिए किसी गांव में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। एमपी लैड फंड के अलावा विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत भी पात्र कार्य शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें