फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुविधा के अभाव में जिले का नाम रोशन कर रहे ताइक्वांडो के खिलाड़ी

Wed, 31 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ताइक्वांडो का अभ्यास करते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर जिले का नाम चमका रहे कर्ण स्टेडियम के ताइक्वांडो के खिलाड़ी सुविधा के अभाव में अभ्यास करने को मजबूर है। स्टेडियम में अभ्यास के लिए हॉल, आधुनिक किट, लाइट सहित अन्य सुविधाएं नदारद हैं, जिस कारण खिलाड़ियों को बिना उपकरणों और खुले आसमान के नीचे अभ्यास करना पड़ता है।
इंडोर गेम्स की श्रेणी में आने वाला ताइक्वांडो में करीब 30 खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन स्टेडियम में पर्याप्त सुविधा न होने के कारण खिलाड़ी मायूस है। कोच सुनील ने कहा कि ताइक्वांडो हॉल न होने के कारण बच्चों को ट्रैक पर अभ्यास करवाया जाता है, जिस कारण बारिश के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और मैट भी खुले में पड़े रहने से जल्द खराब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि सुविधा के अभाव में भी खिलाड़ियों का मनोबल नहीं टूटा और उन्होंने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई स्थाई हॉल न होने के कारण कई बार हमें अपनी जगह बदलनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि कर्ण स्टेडियम में बन रहे दो बहूउद्देश्यीय हॉल के भूतल पर खेल विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेकर अभ्यास करवा रहे हैं, लेकिन इसका भी कुछ नहीं पता कि कब खाली करवा दिया जाए।
विज्ञापन


- जल्द मिलेगा हॉल

जिला खेल विभाग अधिकारी रणबीर सिंह रंगा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे दो बहुउद्देश्यीय हॉल में इंडोर गेम्स को शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2026 तक दोनों हॉल के बनने की उम्मीद है। जैसे ही खेल विभाग को हॉल सौंपे जाएगें तो दोनों हॉल में जगह के हिसाब से इंडोर गेम्स को उनके हॉल दे दिए जाएगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें