फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर से व्यंजन बनाकर बाबा को लगाया भोग

Wed, 31 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर में फूलों से सजाया गया स्वरूप। संवाद
विज्ञापन
करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का अल सुबह से ही तांता लगा रहा। श्रद्धालु मिठाई, केले, बिस्कुट, घर से अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर लाए और श्याम बाबा को भोग लगाया। कीर्तन में गायकों ने बाबा की महिमा का गुणगान कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। पंडित दीपक पांडे ने कहा कि पौष माह के शुक्ल पक्ष को पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। एकादशी व्रत के दौरान भगवान विष्णु की पूजा होती है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति होती है। मंदिर कमेटी ने अपने कर्मचारियों को गर्म वस्त्र वितरित किए। राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल, अशोक सिंघला, अनुपम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें