फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल व सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहाया पसीना

विज्ञापन
211: खेल परिणाम वाली खबर के साथ प्रयोग करने के लिये कर्ण स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान ।
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम में खेलो हरियाणा-2021 प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए जमकर पसीना बहाया। सभी ने फाइनल व सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जबरदस्त मुकाबले किए।
विज्ञापन

करनाल में मुक्केबाजी, टेबल टेनिस व फुटबाल के मुकाबले चल रहे हैं। इनमें फतेह के बाद खिलाड़ियों का खेलो इंडिया गेम्स के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। रविवार को तीनों स्पर्धाओं के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद विजेता टीमों व खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
मुक्केबाजी (पुरुष वर्ग) के विजेता
- 46 किलोग्राम भार वर्ग में दादरी के सचिन, सोनीपत के विशेष, रोहतक के हिमांशु व कैथल के योगेश।
- 48 किलोग्राम भार वर्ग में दादरी के रवि, पानीपत के मोनू, सोनीपत के आलोक व रोहतक के जितेश।
- 50 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के अंशुल, पानीपत के सौरभ, गुरुग्राम के कुनाल व झज्जर के कर्ण।
- 52 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के कर्ण व भिवानी के ऋषभ।
- 54 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के आशीष, भिवानी के शिवा, रोहतक के प्रियांशु व हिसार के अनमोल।
- 57 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के लक्की, भिवानी के ऋतिक, रोहतक के सागर व सोनीपत के मोहित।
- 63 से 69 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के लोकेश, जींद के रोहित, दादरी के नवीन, पानीपत के केविन, पलवल के मनमोहन, सोनीपत के मोहित, हिसार के योगेश व झज्जर के विवेक।
विज्ञापन

- 69 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहाबाद के युवराज, पानीपत के हर्ष, पलवल के अक्श, दादरी के दीपांशु, भिवानी के लक्खी व झज्जर के साहिल।
मुक्केबाजी (महिला वर्ग) के विजेता
- 48 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल की नीकिता, करनाल की तारावती, भिवानी की मलिका मोर व हिसार की विनी।
- 50 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की सुनैना, हिसार की रानू, झज्जर की मोहिनी व पानीपत की पिंकी।
- 52 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की रितिका, फरीदाबाद की तनिशा, सोनीपत की साक्षी व रोहतक की इशिता।
- 57 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहाबाद की प्रतिभा, झजजर की प्राची, भिवानी की प्रिया व रेवाड़ी की रेखा।
- 60 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल की लक्ष्मी, पानीपत की अलीशा, पलवल की निधि व दादरी की प्रीति।
- 64 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की प्रियंका, जींद की अंकुर यादव, रोहतक की गीतिका व दादरी की खुशी।
- 69 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की पूजा, मेवात की तमन्ना, जींद की संध्या व हिसार की मेघा।
टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) के परिणाम
- फरीदाबाद के ऋषभ ने सोनीपत के नवीन को हराया।
- गुरुग्राम के सिद्धांत ने पलवल के जशन को हराया।
- सोनीपत के नमन ने फरीदाबाद के असद अली को हराया।
- गुरुग्राम के ध्रुव ने पंचकूला के दीक्षांत को हराया।
टेबल टेनिस (महिला वर्ग) के परिणाम
- रोहतक की सोहाना ने रेवाड़ी की प्रियंका को हराया।
- पलवल की मनल वे गुरुग्राम की कश्वी को हराया।
- रेवाड़ी की काव्या ने रोहतक की पूर्वा को हराया।
- फरीदाबाद की सानवी ने हिसार की शिक्षा को हराया।
फुटबाल (महिला वर्ग) के परिणाम
झज्जर ने सिरसा को 3-1 के अंतर से, हिसार ने जींद को 1-0 के अंतर से व यमुनानगर ने पानीपत को 3-0 के अंतर से हराया।
फुटबाल (पुरुष वर्ग) के परिणाम
करनाल ने पंचकूला को टाई ब्रेकर में 3-2 से हराया। गुरुग्राम ने झज्जर को 1-0 से, फरीदाबाद ने अंबाला को 1-0 से, महेंद्रगढ़ ने सिरसा को 2-0 से, सोनीपत ने यमुनानगर को 3-0 से, रेवाड़ी ने भिवानी को 1-0 से, रोहतक ने हिसार को 1-0 से तथा फतेहाबाद ने जींद को 4-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें