फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु मर्यादा में हांगकांग पहुंचे श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एचएसजीपीसी के धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की अगुवाई में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पांच स्वरूप गुरु मर्यादा के साथ विशेष विमान से हांककांग पहुंचे।
उन्हें लेने के लिए हांगकांग स्थित श्री गुरुद्वारा खालसा दीवान सिख टैंपल के प्रतिनिधि पहुंचे। इन स्वरूपों को पूरी गुरु की मर्यादा के अनुसार श्रीगुरुद्वारा साहिब में प्रतिष्ठित किया जाएगा। हांककांग से सिख प्रतिनिधि मंडल पुराने छह स्वरूपों को लेकर भारत आया था।
विज्ञापन

गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी प्रमुख जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की अगुवाई में सिख पंथ का प्रचार कर रही है। यह धार्मिक कार्य भी जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि हांगकांग के प्रतिनिधि मंडल में श्री गुरुद्वारा खालसा दीवाल सिख टैंपल कमेटी के सचिव जसकरण सिंह, जीवन सिंह, बलजिंदर सिंह सहित उनके साथी शामिल थे। उन्होंने पुराने स्वरूप धर्म प्रचार कमेटी को सुपुर्द किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचएसजीपीसी के आंतरिक सदस्य गुरु प्रसाद सिंह, धार्मिक प्रचार कमेटी के सचिव सर्वजीत सिंह, इंचार्ज नाडा साहिब सिकंदर सिंह, कुरुक्षेत्र कार्यालय के कार्यालय प्रभारी गुरमेज सिंह, सरदार बलवंत सिंह भोपाला, ज्ञानी गुरमुख सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें