फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन

विज्ञापन
 इंद्री शुगर मिल के सामने धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। शुगर मिल में गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना छठा दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने की अध्यक्षता कंवर पाल ने की। किसानों की मांगों को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने किसानों को उचित मूल्य के लिए एकजुटता और मजबूती के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया। धरने के दौरान किसानों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ने का उचित भाव देने की मांग उठाई।
धरने पर पहुंचे कर्मचारी नेता मलकीत सिंह ने कहा कि किसान अपनी फसल का उचित मूल्य मांग रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि गेहूं हो या गन्ना, किसान को अपनी उपज बेचने के लिए मंडी या मिल जाने पर उचित मूल्य पाने के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से वादे करती है, लेकिन मांगों को पूरा करने के समय पीछे हट जाती है।
विज्ञापन

समर्थन देने पहुंचे कर्मचारी नेता ऋषिपाल ने कहा कि किसान अन्नदाता है, जो अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति के लिए अनाज पैदा करता है। इसके बावजूद किसान को अपनी फसल का वाजिब मूल्य पाने के लिए बार-बार आंदोलन करना पड़ता है।
किसान नेता रामपाल चहल ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। खाद और दवाइयों की बढ़ती कीमतों से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें