घरौंडा सड़कों से अतिक्रमण हटाकर सामान उठाते नगर पालकी के कर्मचारी। संवाद
घरौंडा। बुधवार को रेलवे रोड स्थित तकिया मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर अस्थायी रूप से अतिक्रमण किया हुआ था, उनके सामान को नगर पालिका की टीम ने जब्त कर लिया। नगर पालिका के सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान न रखें। नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद