फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्यूटी से लौट रहे सुपरवाइजर की सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चिड़ाव मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुपरवाइजर की मौत हो गई। उनकी पहचान मुबारकाबाद निवासी 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। वह बेरी उद्योग में कार्यरत थे।
हादसा तब हुआ जब वह रात को कंपनी से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घायल विकास को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक विकास तीन बेटियों के पिता थे। सबसे छोटी बेटी छह महीने की है, अन्य दो बेटियों की उम्र दो और चार साल है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार एक साल पहले ही पिता को खो चुका है।
विज्ञापन

विकास के रिश्तेदार लक्की ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह चिड़ाव मोड़ की तरफ क्यों गए, क्योंकि यह उनका सामान्य रूट नहीं था। घटना स्थल से एक घड़ी बरामद हुई है। हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें