फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चित्रकला में सुमन, पूजा, मोनिका की टीम प्रथम

Fri, 06 Dec 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान के तहत अकादमी की डॉ. भीमराव अंबेडकर रंगशाला में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुख्य सिपाही सुमन, सिपाही पूजा, मोनिका, मीनी की टीम रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अकादमी के पुलिस उप-अधीक्षक सुनील कुमार ने किया। चित्रकारी प्रतियोगिता में अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें प्रशिक्षणार्थियों व स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एचआईवी एड्स से बचाव तथा सावधानियों से संबंधित संदेश देने वाले चित्र बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर सिपाही रिंकू, प्रियंका, निशा, सुशीला की टीम व तीसरे स्थान पर सिपाही अनुज, मनप्रीत सिंह, रोहित कुमार, मनीष की टीम रही। इस अवसर पर अकादमी के लाइन निरीक्षक सुभाष, रिजर्व निरीक्षक रामकुमार, निरीक्षक नरेश कुमार, अकादमी स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें