फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मिट्टी की सेहत ठीक रखने के बताए तरीके

Fri, 06 Dec 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। विश्व मृदा दिवस के मौके पर असंध स्थित भूमि प्रयोगशाला कार्यालय में जिला स्तरीय मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति असंध के वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार रहे। एसडीएम राहुल ने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने की सलाह देते हुए इसे दुरुस्त रखने के कई तरीके बताए।
उन्होंने किसानों से पराली में आग न लगाने का आह्वान किया। मृदा परीक्षण अधिकारी डॉ सुरेंद्र तामक की अध्यक्षता और उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ दिनेश शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राहुल ने किसानों को मृदा के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए जागरूक किया और सभी किसानों को अपनी मिट्टी की जांच करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने मृदा के सैंपल लेने का तरीका समझाया। डॉ. सुरेंद्र तामक ने मिट्टी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया और सही उत्तर देने वाले किसानों को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी डॉ. बलदेव, एडीओ डॉ. श्याम, सरपंच रणधीर, कृष्ण नंबरदार, ऋषिपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें