फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे दोस्त ने नहर में छलांग लगाई तो मैं भी जा रहा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे दोस्त ने नहर में छलांग लगाई थी, मैं भी जा रहा हूं, यह कहते ही राम नगर निवासी विशाल ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। उस दौरान उसका भांजा करण उसके साथ था। उसने अपने मामा को बचाने के लिए एक ऑटो चालक को रोका और रस्सी लेकर नहर में डाली, ताकि वह पकड़कर उसे बाहर आ जाए लेकिन देखते ही देखते भांजे के सामने उसका मामा नहर में डूब गया। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। राम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक विशाल का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कपड़े बेचने का करता था काम
राम नगर निवासी 26 वर्षीय विशाल के भांजे करण ने बताया कि वह घर थे तो उसका मामा विशाल उसे नई बाइक पर बैठाकर लाया। जो उन्होंने कुछ माह पहले ही खरीदी थी। वह बोला कि बाहर घूमकर आते हैं। वह पश्चिमी यमुना नहर के पास आया। बाइक रोककर बोला कि उसके दोस्त ने पता नी क्यों नहर में छलांग लगा ली, मैं भी जा रहा हूं, यह कहते ही उसके मामा ने अपना मोबाइल नहर में फेंका, फिर खुद नहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए उसने पहले तो परना नहर में फेंका, लेकिन वह उसके पास नहीं पहुंच पाया। इसके बाद उसने एक ऑटो चालक को रुकवाया उससे रस्सी मांगकर नहर में फेंकी। लेकिन विशाल उस रस्सी को पकड़ नहीं पाया और वह देखते ही देखते डूब गया।
रोती पत्नी और मां पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही विशाल की मां और उसकी पत्नी रोते हुए नहर के किनारे पहुंची। मां का कहना है कि घर में कोई झगड़ा भी नहीं था पता नहीं क्यों उसके बेटे ने नहर में छलांग लगा दी। फिलहाल परिवार और पुलिस के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

.......................
गुरबाज ने कर्ण लेक के समीप नहर में लगाई थी छलांग
बता दें सोमवार रात को छोटी मंगलपुर निवासी गुरबाज ने कर्ण लेक के समीप नहर में छलांग लगा दी थी। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। गुरबाज के पिता ने बताया कि उसने नहर में कूदने से पहले अपने दोस्तों के पास फोन किया था। इसी बात को लेकर विशाल भी सदमे में था। परिजनों ने बताया कि वे दोनों अच्छे दोस्त थे।
रामनगर निवासी विशाल ने अपने भांजे से कहा कि उसका दोस्त नहर में कूद गया है तो वह भी जा रहा है। इसके बाद वह नहर में कूद गया। अभी विशाल का शव नहर से मिला नहीं है। गोताखोर तलाश कर रहे हैं। - जसविंद्र सिंह, रामनगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें