फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीएम सूर्य घर योजना में 78 हजार तक की सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना में 78 हजार तक की सब्सिडी
विज्ञापन

करनाल। केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है व 1.80 लाख से लेकर 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय के लाभार्थी व वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट की खपत वाले उपभोक्ता हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

-
निराश्रित बच्चों को 2300 की आर्थिक मदद
करनाल। हरियाणा सरकार का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निराश्रित बच्चों के लिए 2300 रुपये महीना की सहायता प्रदान कर रहा है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि 21 वर्ष तक की आयु का जो बच्चा माता-पिता की मृत्यु या पिता के घर से पिछले 2 वर्ष की अवधि से अनुपस्थित होने के कारण अथवा माता-पिता की लंबी सजा या मानसिक व शारीरिक अक्षमता के कारण सहायता अथवा देखभाल से वंचित है, वे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चे के अभिभावक की सभी साधनों से वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें