फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्रों को व्यापार शुरू करने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विद्यार्थियों को खुद की स्टार्टअप कंपनी बनाने के लिए पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय स्थित स्टार्टअप इनक्यूबेटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कार्यशाला लगाई गई। इसमें 45 छात्र शामिल हुए। इनमें से 12 छात्रों ने विचार प्रस्तुत किए। स्टार्टअप इनक्यूबेटर के सेंटर हेड डॉ. सुन्नत ग्रोवर और मुस्कान मिन्हास ने छात्रों का उद्यमशीलता पर मार्गदर्शन किया।
अभिनव बठला ने समस्या कथन सत्र, डॉ. पीपी अत्रेजा ने मूल्य प्रस्ताव सत्र, अभिनव अरोड़ा ने बाजार अवसर सत्र, मोहित कांबोज ने बिजनेस मॉडल के नवास सत्र, मनमोहन सिंह ने प्रभावी कहानी सत्र विषय पर जानकारी दी गई। जबकि डॉ. सुभाष चंद्र और अंजली ग्रोवर की ओर से स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से विचार साझा किए गए। बुधवार को इसके समापन अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या ने कहा कि स्टार्टअप इनक्यूबेटर की शुरुआत 2019 में हुई थी और तब से यह कॉलेज के छात्रों को खुद की स्टार्टअप कंपनी स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस प्लेटफार्म पर कई छात्रों ने अपने विचारों को साकार किया है और बहुत से छात्र इसके माध्यम से अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यशाला में स्टार्टअप इनक्यूबेटर के सेंटर हेड डॉ. सुन्नत ग्रोवर ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यशाला में छात्रों को व्यापार की मूलभूत अवधारणाओं से अवगत कराया गया है। प्रत्येक दिन कार्यशाला में छात्रों को नए-नए विषयों पर जानकारी दी गई है कि वें स्टार्टअप की दुनिया में कैसे अपनी खुद की कंपनी स्थापित कर सकते हैं। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें