फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सूखी ड्रेन में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गगसीना-मूनक रोड पर सूखी ड्रेन में सीमेंट से भरा एक ट्रक गिर गया। गनीमत रही कि चालक व सहायक को गंभीर चोटें नहीं लगी हैं। रात करीब 10 बजे सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रक गगसीना की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक ड्रेन पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा करीब 20 फीट नीचे ड्रेन में गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक व सहायक ट्रक में ही थे। हादसा होता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने चालक व सहायक को ट्रक से बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बुधवार सुबह पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को ड्रेन से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें