फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रस्तुतियां देने के लिए अभ्यास में जुटे विद्यार्थी

Wed, 13 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अभ्यास करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी जगाधरी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने के लिए विद्यार्थी अभ्यास में पसीना बहा रहे है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नवीन जिंदल राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वह स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों तथा युद्ध वीरांगनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, समाज सेवकों व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार 13 अगस्त को निर्धारित समय 8.58 बजे होगी जिसका अवलोकन डीसी पार्थ गुप्ता करेंगे। एसपी कमलदीप गोयल भी रिहर्सल के समय उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहके लिए नई अनाज मंडी जगाधरी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति देने के लिए रिहर्सल की जा रही है।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लें। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला भर की दर्जनों सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं के हजारों विद्यार्थियों द्वारा एक ओर जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन पीटी शो व योगासन के प्रदर्शन भी किए जाएंगे।
जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने समारोह के कार्यक्रमों भाग लेने वाले विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 13 अगस्त को होने वाली अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल व स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूरी तैयारी करके समय से पूर्व नई अनाज मंडी जगाधरी में पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी कमलदीप गोयल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व मार्च पास्ट में शामिल पुलिस की पुरुष व महिला टुकडिय़ों, गृहरक्षी टुकड़ी, एनसीसी, स्काउट व गाइड आदि की टुकडिय़ों में वर्दी व पोशाक में पहुंचने को कहा। इस मौके पर परेड कमांडर डीएसपी राजीव मिगलानी, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, एईओ राजेश पोसवाल, दीपक मंथन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें