फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानियों की याद दिलाती है तिरंगा यात्रा : श्याम सिंह

Wed, 13 Aug 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भाजपा की ओर से मंगलवार को रादौर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खेड़की ब्राह्मण स्थित शहीद रामकिशन सैनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की। तिरंगा यात्रा गांव पुर्णगढ़, बापा, सढूरा, बपौली से होकर शहीद उधम सिंह धर्मशाला रादौर में संपन्न हुई।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान के साथ अस्मिता, बलिदान व गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद दिलाती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में जन-जन का उद्देश्य बन चुका है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश के प्रति देशभक्ति निर्माण करना है, ताकि महान शहीदों की शहादत को कभी भुलाया न जा सके। असंख्य वीर शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सभी का दायित्व ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है कि उन महान वीरों की शहादत को नमन कर उन्हें सम्मान दें।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, नेपाल राणा, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन रजनीश मेहता, चेयरमैन विपिन कांबोज, चेयरमैन पम्पी खेडक़ी, मंडलाध्यक्ष कृष्ण कांबोज, डॉ. ऋषिपाल, सतीश सैनी खुर्दबन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें