फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सॉफ्टवेयर, वेबसाइट और रोबोटिक कार्टून बनाना सीखेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नई शिक्षा नीति के तहत अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर, वेबसाइट और रोबोटिक कार्टून बनाना सिखाया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत शुरुआत में जिले के छह स्कूलों का चयन किया गया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले वे विद्यार्थी जो सूचना प्रौद्योगिकी में कॅरियर बनाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को पंख नहीं लगा पा रहे हैं, यह उनके लिए अच्छा अवसर है।
10वीं कक्षा को छोड़कर छह से 11वीं कक्षा के विद्यार्थी अब सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े 20 कोर्सों की निशुल्क कोचिंग ले सकेंगे। ताकि 12वीं कक्षा से पासआउट होने के बाद वे सॉफ्टवेयर, वेबसाइट व रोबोटिक कार्टून खुद बनाकर रोजगार पा सकें। इसके लिए जिले के छह सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। जिनके पीजीटी कंप्यूटर साइंस विषय के शिक्षकों को दिल्ली की एक निजी कंपनी के एक्सपर्ट प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद यही शिक्षक ट्रेनर बनकर बच्चों को सिखाएंगे।
विज्ञापन

क्या सिखाया जाएगा
- कक्षा छठी से आठवीं : बिगनर ब्रेश बॉट्स, सिंपल ब्रीस्टल बॉट्स, कलेवर विबरो, बॉट्स, अंडर वॉटर रोबोटस, डांसिंग रोबोट, सम एड रोबो एक्टिविटी।
- कक्षा नौवीं : फोटो फॉबिक रोबोट, फोटो ट्रोपिक रोबोट, ओबस्टेकल एवोइडर रोबो, ओबस्टेकल फोलोअर रोबोट, ग्रीपर रोबोट, स्ट्रीरिंग रोबोट, सम एड ऑन रोबो एक्टिविटी।
- कक्षा 11वीं : लाइन फॉलोअर रोबोट, एज एवोइडर रोबोट, वॉल फॉलोअर रोबोट, ट्रेस बिन रोबोट, पिक एंड प्लेस रोबोट, थ्रीडी इनेबल एक्टिविटी, सम एड ऑन रोबो एक्टिविटी
विज्ञापन

इन छह स्कूलों में शुरू होंगे कोर्स
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल
- राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ीबीरबल।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहंड।
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा।
शिक्षा विभाग की यह अच्छी पहल है। विद्यार्थी निशुल्क ये सभी कोर्स सीखेंगे। अब सरकारी स्कूल के इन विद्यार्थियों को निजी केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- महावीर सिंह, डीपीसी, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें