फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा में छात्र-छात्राओं को मिला मल्टी एक्टिविटी हाॅल

विज्ञापन
घरौंडा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में  मल्टी एक्टिविटी हाल का उदधाटन करते विधान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को घरौंडा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 42 लाख रुपये की लागत से बने मल्टी एक्टिविटी हाल का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत बनवाया गया ये हॉल 86 फीट लंबा और 36 फीट चौड़ा है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 11 हजार और अन्य विद्यार्थियों के रिफ्रेशमेंट के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने निबंध लेखन प्रतियोगिता में राज्य में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा वंशिका को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश सोनी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा, एनएसएस अधिकारी कुलदीप, एनसीसी के नीलकंठ, बीईओ रविंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने से झिझक खत्म होती है जिससे मंच पर प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। प्रिंसिपल इंद्रजीत कालिया, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, एसएमसी प्रधान प्रीति, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, परियोजना परिषद के एसडीओ वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें