फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी पर अंकुश लगाने को बने कड़ा कानून : बाबा कर्मजीत सिंह

विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब में पाठ का सिमरन करते एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, महासचिव गुरविंदर सि
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की बेअदबी मामलों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए। ऐसा कृत्य करने वाले दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने का प्रावधान जरूरी है। यह मांग हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने की। वह गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा का निरीक्षण करने के बाद करनाल पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार टीम ने मौके का जायजा लिया है। इसके बाद गुरुद्वारा कोतवाली साहिब में श्री जपजी साहिब और चौपाई साहिब का पाठ करने उपरांत गुरु चरणों में अरदास भी की गई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। सरकार की ओर से इस बारे में कड़ा कानून न बनाए जाने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना होगा। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों के दोषी के लिए कम से कम तीन वर्ष तक जमानत का कोई प्रावधान न हो। इसके साथ ही मामले का ट्रायल फास्ट कोर्ट में किया जाए और दोषी के लिए आजीवन कारावास की सजा के दंड का प्रावधान होना चाहिए। कमेटी के महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर रोक लगानी होगी, अन्यथा इनकी वजह से सामाजिक भाईचारा बिगड़ सकता है। ऐसे लोगों का मकसद आपसी भाईचारा खराब करना है। उनके साथ संत बाबा दविंदर सिंह एवं संत बाबा राजिंदर सिंह इसराना साहिब, बाबा वरिंदर सिंह सलपानी वाले, कनिष्ठ उप प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, एचएसजीएमसी के महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, कार्यकारिणी सदस्य गुरबय्श सिंह खालसा, कवलजीत सिंह अजराना, नरिंद्र सिंह गिल, दिलबाग सिंह व मेजर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें