फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कनिका विहार में 36 लाख से बनेंगी गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के वार्ड संख्या पांच स्थित कनिका विहार कॉलोनी में महापौर रेनू बाला गुप्ता ने गली को पक्का कराने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि कच्ची गली को इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाइलों से पक्का किया जाएगा। कार्य पर 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ये कार्य छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

महापौर ने मौके पर फ्लेक्स बोर्ड भी लगवाया, जिसमें कार्य का पूरा ब्यूरो दर्ज है। जिससे लोगों को पता लग सके कि कौन सी कंपनी या ठेकेदार कार्य कर रहा है, कितनी राशि खर्च होगी और किन अधिकारियों की देखरेख में कार्य कराया जा रहा है। महापौर ने गली का कार्य शुरू होने पर वार्डवासियों को बधाई दी और कहा कि वह स्वयं कार्य की निगरानी करें, हालांकि नगर निगम के इंजीनियरों की ओर से पूरी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल तथा विधायक जगमोहन आनंद के नेतृत्व में करनाल शहर में विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे। मौके पर पार्षद सुभाष चंद कांबोज, वार्ड 4 के पार्षद भूपेंद्र नोतना, सहायक अभियंता विवेक बैनीवाल तथा कनिष्ठ अभियंता सोहन सिंह के साथ साथ जसबीर राणा, सुशील मान, विकास संधु, बलराम, अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें