गांव करोड़ा बस
अड्डे पर तीन व्यक्तियों ने एक बस को रुकवाकर उसमें तोड़फोड़ की तथा मालिक
के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस
ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव हरिगढ़
किंगन निवासी संजीव कुमार ने बताया कि गांव करोड़ा निवासी बलिंद्र सिंह,
सुनील कुमार एवं हरदीप सिंह ने मिलकर गांव करोड़ा में उसकी बस को रुकवाकर
उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने लोहे की रॉड एव डंडों से बस के शीशे तोड़
दिए तथा साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में पुलिस को सूचित किया
गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर
लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के
खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।