फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा लदाना में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2013 12:14 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बाबा लदाना में हुए झगड़े के मामले में बुधवार को कुम्हार समाज की ओर से जाम लगाने के बाद वीरवार को ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया और डीएसपी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


समाज के लोग सुबह से ही सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए और यहां समाज के लोगों ने विचार-विमर्श करने के बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए माता गेट, क्वालिटी चौक, पिहोवा चौक, करनाल रोड से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। जहां लोगों ने कहा कि पुलिस दबाव में कार्रवाई कर रही है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि बाबा लदाना में हुई घटना मात्र दो समुदाय के बीच मनमुटाव है। लेकिन कुछ लोग इस मामले को भड़काना चाहते हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों की प्रशासन से मांग है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। अगर प्रशासन ने किसी दबाव में कार्रवाई की तो समाज के लोग चुप नहीं बैठेंगे। प्रशासन या दूसरा समाज चाहे तो वे पंचायती तौर पर समझौते को भी तैयार हैं। समाज के लोगों ने कहा कि 18 दिसंबर को एक समाज के लोगों द्वारा किया गया प्रदर्शन प्रशासन व पुलिस पर दबाव बनाने के लिए किया गया था।

लेकिन उनकी भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी है कि अगर पुलिस ने दबाव में कोई कार्रवाई की या कोई अन्य धारा जोड़ने की कोशिश की तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इसके बाद ज्ञापन लेने पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र भौरिया ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पवन कौशिक, शिवकुमार, राममेहर कुराड़, रत्न लाल शर्मा, दिनेश कौशिक, ज्ञानी राम, सरपंच मोहन क्योड़क, पार्षद विक्की शर्मा, संजय भारद्वाज, श्रवण देबन, जय किशन सरपंच कुराड़, श्रीकृष्ण शर्मा, ईश्वर शर्मा, कर्मचंद खुराना, सिंगारा राम, सतबीर शर्मा, लख्मी चंद मालखेड़ी, कृष्ण दत्त, राम निवास शर्मा, इंद्र देव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें